झारखण्ड

hindi news portal lucknow

हेमंत सोरेन सर्वसम्मति से झामुमो विधायक दल के नेता चुने गये

24 Dec 2019 [ स.ऊ.संवाददाता ]

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मंगलवार को विधायक दल का नेता चुन लिया। झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के घर पर आज नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को सभी 28 विधायकों ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना। इसकी जानकारी देते हुए झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि अब शाम सात बजे सभी गठबंधन सहयोगियों की बैठक शिबू सोरेन के आवास पर ही होगी। इसमें हेमंत सोरेन को गठबंधन दल का नेता चुना जाना है।



hindi news portal lucknow

नक्सली हमलाः छत्तीसगढ़ जाएंगे राजनाथ सिंह,बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

25 Apr 2017 [ स.ऊ.संवाददाता ]

नक्सली हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ जाएंगे और हमले की जानकारी लेंगे। इस हमले में 25 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। इसमें 8 जवान घायल भी हुए हैं, जिसमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। नक्सली जवानों के हथियार भी लूट कर ले गए हैं।

राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर और सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी भी होंगे। हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ ने कहा कि सरकार इसको चुनौती कीतरह ले रही है और इसके दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। नक्‍सलियों ने यह हमला दक्षिणी बस्तर के बुर्कापाल-चिंतनगुफा इलाके में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किया था यह इलाका राज्य के सबसे ज्यादा माओवादी प्रभावित इलाकों में से एक है।

4 जवानों की हालत नाजुक

हलमे में 4 जवानों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। शहीद सभी जवान सीआरपीएफ के 74वीं बटालियन के थे जिन्हें माओवादी विरोधी अभियान के लिए लगाया गया था। इस घटना के बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को पूरी जानकारी दी। राजनाथ ने इस हमले को दुर्भाग्‍यूपर्ण बताया है। उनके अलावा राष्‍ट्रपति समेत पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

हमले में शहीद हुए जवान

रघुवीर सिंह (पंजाब), केके दास (बंगाल), संजय कुमार (हिमाचल प्रदेश) रामेश्वर लाल (राजस्थान) नरेश कुमार (हरियाणा), सुरेंद्र कुमार (उत्तर प्रदेश), बन्ना राम (राजस्थान), केपी सिंह (उत्तर प्रदेश), नरेश यादव (बिहार) पद्मनाभन (तमिलनाडु), सौरभ कुमार (बिहार), अभय मिश्रा (बिहार), बनमल राम (छत्तीसगढ़), एनपी सोनकर (मध्य प्रदेश), राम मेहर (हरियाणा), अरूप कर्माकर (बंगाल), केके पांडेय (बिहार), बीसी बर्मन (बंगाल), पी अलगूपंडी (तमिलनाडु), अभय कुमार (बिहार), एन सेंथिल कुमार (तमिलनाडु), एन थिरुमुरगन (तमिलनाडु), रंजीत कुमार (बिहार), आशीष सिंह (झारखंड), मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश)



hindi news portal lucknow

मोदी देंगे सौगात: साहिबगंज में गंगा पुल व बंदरगाह की रखेंगे आधारशिला

06 Apr 2017 [ स.ऊ.संवाददाता ]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साहिबगंज में दो हजार करोड़ की लागत से साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा पुल और 240 करोड़ की लागत से बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। मौके पर पहाड़िया बटालियन के महिला जवानों को नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, लुईस मरांडी मुख्य रूप से रूप से शामिल होंगी। प्रधानमंत्री यहां दोपहर 12.25 बजे जैप-9 परिसर में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे।

दोपहर 1. 55 बजे यहां से पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर करीब ढाई लाख लोगों के लिए पंडाल बनाया गया है। हालांकि बैठने की व्यवस्था करीब एक लाख लोगों की है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन मैदान व आसपास के इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के तमाम प्रमुख मार्गों पर प्रधानमंत्री के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। भाजपा ने पार्टी के झंडा-बैनर से पूरे शहर को पाट दिया है। राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी की बागडोर संभाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री जिला को सौगत देने आ रहे हैं। लिहाजा अमर शहीद सिदो-कान्हू की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक स्वागत होगा। इसबीच प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शाम पांच बजे रघुवर दास यहां पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।

पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील

एसपीजी ने बुधवार दोपहर से ही कार्यक्रम स्थल को अपने घेरे में ले लिया है। सुबह प्रधानमंत्री के कारकेट का रिहर्सल किया गया। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री के कारकेट में 19 गाड़ियां शामिल रहेंगी। पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 700 पुलिस पदाधिकारी व 15 सौ झारखंड पुलिस के जवान व छह कम्पनी अर्द्धसैनिक बल को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगाया गया है। शहर के तमाम गलियों को सील कर दिया गया है। चौक-चौराहे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।



hindi news portal lucknow

कोयलांचल में गैंगवार:पूर्व डिप्टी मेयर के सीने पर दागी 36 गोलियां,मौत

22 Mar 2017 [ स.ऊ.संवाददाता ]

कोयलांचल की राजधानी धनबाद मंगलवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। सरायढेला के स्टील गेट के पास करीब शार्प शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर सिंह मेंशन से जुड़े पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या कर दी। हमले में उनके तीन लोगों की भी मौत हो गई। इसे धनबाद का अब तक का सबसे बड़ा गैंगवार बताया जा रहा है। वारदात से पूरे धनबाद में तनाव और दहशत है। देर रात तक सेंट्रल अस्पताल में 10 हजार से अधिक लोग जमा थे।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रात में ही हुआ पोस्टमार्टम हुआ। वीडियोग्राफी कराई गई। नीरज सिंह के शरीर में 67 गोलियों के निशान मिले। सीने पर 36, एक बांह में 16, दूसरी बांह में 8 और चेहरे पर लगीं 7 गोलियां लगीं।

नीरज सिंह की शवयात्रा के दौरान स्थिति पर नियंत्रण के लिए मधुबन में तैनात सीआरपीएफ की एक कंपनी सरायढेला में तैनात की गयी है।

कंपनी कमांडर बुधवार की सुबह तीन बजे ही 135 जवानों के साथ धनबाद पहुंचे। आज दिनभर सीआरपीएफ के हवाले रहेगा सरायढेला का इलाका। सिंह मेंशन की सुरक्षा और सख्त की गयी है। तीस सीआरपीएफ के जवान इंस्पेक्टर सहित सिंह मेंशन के आसपास रखे गए हैं।



hindi news portal lucknow

INDvsAUS: तीसरे दिन का खेल खत्म, जडेजा के नाम 2 विकेट

19 Mar 2017 [ स.ऊ.संवाददाता ]

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी नौ विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित की। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने 202 जबकि रिद्धिमान साहा ने 104 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। भारत ने 152 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने चार जबकि स्टीव ओकीफी ने तीन विकेट चटकाए।

चेतेश्वर पुजारा ने शानदार पारी खेली। वो दोहरा शतक लगाकर पवेलियन लौटे। भारत को 541 रन पर 8वां झटका लगा। साहा 117 रन बनाकर आउट हुए।

रिद्धिमान साहा ने अपने करियर की तीसरी सेंचुरी लगाई, वहीं चेतेश्वर पुजारा ने करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा।खबर लिखे जाने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 550 रन बना लिए है।

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 360 रन बना लिए थे।

इससे पहले आर. अश्विन 3 रन बनाकर ही पवेलियन लौट थे। 326 रन पर भारत को 5वां झटका लगा। करुण नायर 23 रन बनाकर आउट हुए। टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 303 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा ने सेंचुरी जड़ी। टेस्ट क्रिकेट में ये उनका 11वां शतक है।

कप्तान विराट कोहली महज 6 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी कमिंस का शिकार बने और 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया को 225 रनों पर तीसरा झटका लगा था। इससे पहले टीम इंडिया ने 193 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया था।मुरली सेंचुरी से चूके और 82 रन बनाकर स्टीव ओकीफ का शिकार बने। मुरली के विकेट के साथ ही मैच में लंच ब्रेक भी हो गया। टीम इंडिया का स्कोर 193/2 है। चेतेश्वर पुजारा 40 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। लंच के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने टेस्ट क्रिकेट में विजय ने 15वीं हाफसेंचुरी जड़ी। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया को 91 रनों पर पहला झटका लगा था। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 120 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाए थे। पुजारा और मुरली के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई।



hindi news portal lucknow

रांची टेस्ट LIVE: भारत की स्थिति मजबूत, टी ब्रेक तक स्कोर 503/6

19 Mar 2017 [ स.ऊ.संवाददाता ]

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट का आज चौथा दिन है। टीम इंडिया ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाना शुरू कर दिया है।

भारत ने चौथे दिन लंच ब्रेक तक बिना विकेट गंवाए 435 रन बना लिए थे। रिद्दीमान साहा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर जमे हुए हैं।

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 360 रन बना लिए थे।

इससे पहले आर. अश्विन 3 रन बनाकर ही पवेलियन लौट थे। 326 रन पर भारत को 5वां झटका लगा। करुण नायर 23 रन बनाकर आउट हुए। टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 303 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा ने सेंचुरी जड़ी। टेस्ट क्रिकेट में ये उनका 11वां शतक है।

कप्तान विराट कोहली महज 6 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी कमिंस का शिकार बने और 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया को 225 रनों पर तीसरा झटका लगा था। इससे पहले टीम इंडिया ने 193 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया था।मुरली सेंचुरी से चूके और 82 रन बनाकर स्टीव ओकीफ का शिकार बने। मुरली के विकेट के साथ ही मैच में लंच ब्रेक भी हो गया। टीम इंडिया का स्कोर 193/2 है। चेतेश्वर पुजारा 40 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। लंच के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने टेस्ट क्रिकेट में विजय ने 15वीं हाफसेंचुरी जड़ी। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया को 91 रनों पर पहला झटका लगा था। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 120 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाए थे। पुजारा और मुरली के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई।



hindi news portal lucknow

पंपोर के आतंकी हमले में शहीद हुआ धनबाद का लाल शशिकांत

18 Dec 2016 [ स.ऊ.संवाददाता ]

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद तीन जवानों में एक धनबाद का लाल शशिकांत पांडेय (25) भी शामिल है। शशिकांत धनबाद की झरिया स्थित जोड़ापोखर के जेलगोरा डाकघर के समीप रहनेवाले राजेश्वर पांडेय का छोटा बेटा था। उसकी मौत की खबर पाकर पूरा धनबाद गम और गुस्से में डूब गया। शहीद का परिवार मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। शहीद का शव रविवार को रांची होते हुए धनबाद के झरिया पहुंचेगा।

बड़ी बहन को मिली मनहूस खबर: शनिवार दोपहर मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद शशिकांत की विवाहित बहन रिंकू देवी को फोन पर यह मनहूस खबर मिली। इसके बाद परिवार समेत पूरे इलाके में मातम छा गया। घर में रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के लोगों को जुटान शुरू हो गया। खबर फैलती गई और शशिकांत के घर पर भीड़ बढ़ती गई। शशिकांत के दोस्त टिंकू, अमित, संटू, कुंदन, चंदन, सूरज आदि अपने साथी के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच गए। एक दोस्त सुशील दुबे भारतीय नौसेना में हैं। वह भी शशिकांत के घर पहुंचा।

चार दिन पहले ही धनबाद से गया था शशिकांत : शशिकांत चार दिसंबर को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए धनबाद आया था। चार दिन पहले ही यहां से गया था। शहीद के दोस्त सुशील दुबे नेवी में हैं। उनकी शादी में ही भाग लेने के लिए शशिकांत आया था।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था शशिकांत : राजेश्वर पांडेय के दो बेटों और दो बेटियों में शहीद शशिकांत पांडेय सबसे छोटा था। राजेश्वर पहले ठेकेदारी करते थे। शशिकांत के बड़े भाई श्रीकांत पांडेय सीआरपीएफ में हैं। उनकी पोस्टिंग धनबाद के ही प्रधानखंता कैंप में है। वे फिलहाल अपनी मां लीलावती देवी को लेकर बिहार के मोतिहारी जिले के हरिराज गांव गए हुए हैं। बताया गया है कि यह इनका मूल निवास है। उन्हें फोन पर सूचना दे दी गई है।

आरएसपी कॉलेज के छात्र : शशिकांत ने जोड़ापोखर के स्थानीय स्कूल ज्ञान भारती से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद झरिया के आरएसपी कॉलेज से 12वीं पास करने के बाद 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए। अपने सरल स्वभाव से शशिकांत सभी का चहेता था।



hindi news portal lucknow

दिल्ली के बाद झारखंड में 1 और 'निर्भया', हैवानियत की हद हुई पार

17 Dec 2016 [ स.ऊ.संवाददाता ]

16 दिसंबर की बरसी पर जहां लोगों की आंखें नम थी वहीं, 16 दिसंबर की काली रात कई शहरों में वापस आई। झारखंड और दिल्ली में हैवानियत की हद पार हुई और दो युवतियों से रेप की वारदात सामने आई। रांची में बीटेक की छात्रा से रेप का प्रयास हुआ, विरोध करने पर उसका गला दबा दिया गया और फिर उसके शव को जिंदा जला दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस को छात्रा का शव उसके कमरे से मिला। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली की निर्भया के साथ गैंगरेप कर उसे सड़क पर फेंक दिया गया था और झारखंड की इस छात्रा का शव जला दिया गया। फर्क बस इतना है। छात्रा बरकाकाना स्थित सीएमपीडीआइ कॉलोनी की रहनेवाली थी। रांची में बूटी बस्ती में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी और आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रही थी।

पुलिस से शुक्रवार से मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, छात्रा के कपड़ा, नाखून और अन्य सामान जब्त किये हैं. छात्रा के गले पर तार से दबाये जाने के निशान हैं। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शरीर के निचले हिस्से में जख्म के निशान भी थे। छात्रा अपना रिजल्ट लेने उस दिन कॉलेज गई थी।

पिता का आरोप, बेटी संग हुआ है रेप

पिता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे उसकी बेटी ने मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए फोन किया था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बड़ी बहन ने उसे फोन किया। पर उसने फोन नहीं उठाया। किसी अनहोनी की आशंका पर उसने बूटी बस्ती स्थित आवास में रहनेवाले अपने पूर्व किरायेदार अनिल की पत्नी को फोन किया। जब अनिल की पत्नी छात्रा के कमरे में गई, तो उसे मृत पाया।

इसकी सूचना उसकी बहन को दी। सूचना मिलने पर पिता व मां सहित अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी कौशल किशोर, सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव और सदर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम ​ में रेप की पुष्टि

घटना की सूचना मिलने के बाद छात्रा के साथ पढ़नेवाले दूसरे विद्यार्थी और कॉलेज के अन्य छात्र उसके घर पहुंचे. सड़क पर निकल कर बूटी बस्ती में रहनेवालों के खिलाफ नारेबाजी करने लगी. इस पर स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि घटना में कॉलेज के ही किसी छात्र का हाथ होगा। पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल जांच में रेप की बात सामने आई है। हालांकि किसी चिकित्सक या पुलिस अधिकारी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। रेप में एक या अधिक आरोपी शामिल थे इसकी पुष्टि भी अभी नहीं हुई है।

दर्दनाक, एक और निर्भया

चार बहनों में सबसे छोटी और लाडली थी निर्भया। हमेशा हंसती रहती थी। काफी अच्छी थी पढ़ाई में। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



hindi news portal lucknow

चिकन में अधिक नमक पड़ने पर बेटे ने मां का गला रेता

03 Jul 2016 [ स.ऊ.संवाददाता ]

रायकेला-खरसावां के कांड्रा के सुदूर आदिवासी गांव श्रीधरपुर में शनिवार को चिकन में नमक ज्यादा होने पर बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का नाम सोमवारी हेम्ब्रम है,जबकि आरोपी का नाम कोले हेम्ब्रम। कांड्रा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि कोले की निशानदेही पर दाव एवं खून से सनी मिट्टी को जब्त कर लिया गया है।

आरोपी ने बताया कि मुर्गा काटकर मां को बनाने को कहा। मांस में नमक ज्यादा होने के कारण मां से लड़ाई हो गई। नशे में होने के कारण पहले मारपीट हुई। इसी दौरान मुर्गा काटने वाले दाव से मां पर कई वार कर दिया। इसमें मां की गर्दन कट गई।

बहन को भी दौड़ाया

पुलिस को दिए बयान में आरोपी की बहन 16 वर्षीय रायमुनी हेम्ब्रम ने बताया कि मां की हत्या का विरोध करने पर उसके ऊपर भी वार करने का प्रयास किया। इसके बाद उसने भागकर अपनी जान बचाई।



hindi news portal lucknow

धनबाद के दो इंजीनियर भाइयों ने बनाया देसी सर्च इंजन

06 Jun 2016 [ स.ऊ.संवाददाता ]

धनबाद के रहनेवाले दो इंजीनियर भाइयों ने गूगल की तरह ही देसी सर्च इंजन तैयार किया है। इस सर्च इंजन में सात करोड़ से अधिक वेबपेज उपलब्ध हैं। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद बीटेक इंजीनियर सागर मिश्रा और वरुण मिश्रा ने 13 टैब्स डॉटकॉम के नाम से सर्च इंजन तैयार किया है।

सरायढेला लोहराकुल्ही निवासी सूरजकांत मिश्रा के बड़े बेटे सागर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं के बाद जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकॉम्यूनिकेशन में बीटेक किया। सागर ने बताया कि इंजीनियरिंग पढ़ने के दौरान ही उनके मन में यह विचार आया कि क्यों न पूरी तरह भारतीय सर्च इंजन बनाया जाए। कुछ दिनों बाद उनके छोटे भाई वरुण ने भी बीटेक कर लिया। 2013 से ही दोनों भाई देसी सर्च इंजन बनाने में लग गए।

अमेजन-फ्लिपकार्ड से करार

13 टैब्स डॉटकॉम को अबतक एक लाख 34 हजार बार सर्च किया गया है। 75 हजार लोगों ने हिट किया है। सागर ने बताय कि उनका यह सर्च इंधन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ड जैसे ऑनलाइन साइट ने उनके सर्च इंजन से विज्ञापन के लिए करार किया है।

गंवाए तीन कंप्यूटर

वरुण ने बताया कि इस सर्च इंजन को तैयार करने में उनका तीन कंप्यूटर क्रैश कर गया। इसका काम 24 घंटे चलता रहता है। इस दौरान कंप्यूटर अधिक हिट होकर क्रैश कर गए। इसका सर्वर सिंगापुर से जुड़ा है। वहीं यह ऐसा पहला सर्च इंजन है, जो जावा प्रोग्रामिंग को सपोर्ट करता है।

गूगल से अलग फीचर

दोनों भाइयों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसे गूगल या इसके जैसे दूसरे सर्च इंजन से अलग करना था। इस सर्च इंजन में किसी भी नाम का सर्च करने के बाद उससे जुड़ी हुई 13 कैटेगरी इसके होम पेज पर दिखने लगेगी। यह सुविधा गूगल में नहीं है।



12345678910